मास्क का आवश्यक रूप से उपयोग करें तथा परस्पर सामाजिक दूरी का पालन किया जायें

( दमोह )

कलेक्टर श्री राठी ने जिलेवासियों से की अपील बढ़ते केस से घबरायें नहीं सतर्क रहें

कलेक्टर श्री तरूण राठी ने जिले के निवासियों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने पर मास्क आवश्यक रूप से लगायें तथा परस्पर सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने कहा है कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें। श्री राठी ने कहा है हमें जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा संक्रमण को रोकने के लिए मास्क का उपयोग और परस्पर सामाजिक दूरी का पालन और हाथों को साबुन से बार-बार धोना आवश्यक रूप से किया जायें। कलेक्टर ने कहा है कि सर्दी-खांसी, बुखार होने पर फीवर क्लीनिक जाकर उपचार करायें, कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, पर इससे कतई न घबराये, तुरंत इसका ईलाज करवायें। कलेक्टर श्री राठी ने जिले के निवासियों से कहा है कि बढ़ते हुए कोरोना केसों से घबराना नहीं है, सतर्क रहने की जरूरत है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें