प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित

( टीकमगढ़ )

संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पौने दो लाख लोगों को गृह प्रवेश का कार्यक्रम करवाया गया। इसी के तहत ग्राम पंचायत मन पसार में सरपंच अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा 89 प्रधानमंत्री आवासों का ग्रह प्रवेश का कार्यक्रम करवाया गया। सभी लोग पंचायत भवन में एकत्रित हुए। वहां से सरपंच अरविंद प्रताप सिंह ढोल नगाड़ों के साथ सभी हितग्राहियों के आवासों पर पहुंचे। हितग्राहियों ने अपने अपने आवासों को सुंदर तरीके से सजाया। गेट पर बंदनवार बांधे गए। फूल मालाओं के द्वारा सजाया गया। विधि विधान से पूजा पाठ करवा कर सरपंच के द्वारा उद्घाटन के तहत फीता काटा गया।
सरपंच ने कहा की आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री का जन्म दिवस पंचायत के लोगों एवं बच्चों के साथ बैठकर मनाया जाएगा एवं बच्चों को पोषण आहार के तहत दूध बांटा जाएगा। अभी भी जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है जल्द ही उनको पूरा करवा कर उनमें भी गृह प्रवेश का कार्यक्रम करवाया जाएगा।
कार्यक्रम में विजय सिंह परिहार सचिव एवं संतोष साहू उपयंत्री एवं सुषमा विश्वकर्मा रोजगार सहायक के अलावा समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : शिवराज सिंह टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें