आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर द्वारा यथासमय पुस्तक का विमोचन

( भोपाल )

आध्यात्म, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने मंगलवार को जवाहर बाल भवन के संचालक डॉ. उमाशंकर नगायच द्वारा लिखित पुस्तक ‘यथासमय’ का विमोचन किया। अपर मुख्य सचिव आध्यात्म श्री मनोज श्रीवास्तव और संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। पुस्तक की भूमिका अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव ने लिखी है।

पुस्तक ‘यथासमय’ ऐसे शोध आलेखों का संग्रह है जिनका सृजन समय-समय पर सामयिक आवश्यकता और अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। प्रत्येक आलेख ज्ञान के विकास, अवधारणात्मक स्पष्टता और शोध प्रवण प्रवृत्ति से समृद्ध है। यह विकीर्ण और स्फुट निबंधों का संकलन नहीं है क्योंकि इन सब लेखों को एक सूत्र में पिरोने वाली है – भारतीय सांस्कृतिक दृष्टि। स्वामी दयानंद सरस्वती, महर्षि पतंजलि, आदिशंकराचार्य, गुरू गोविंद सिंह, भगवान श्री कृष्ण, कवि निराला आदि पर काफी रोचक लेख हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें