हैरिटेज मदिरा पॉलिसी के लिए टास्क फोर्स गठित

( भोपाल )

राज्य शासन ने हैरिटेज मदिरा पॉलिसी तैयार करने के लिए टास्क फोर्स गठित की है। प्रदेश में आदिवासियों की परंपरागत दक्षताओं के द्वष्टिगत उनकी आजीविका को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इसे गठित किया गया हैं। प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल तथा प्रमुख सचिव आदिम जाति व अनुसूचित कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन टास्क फोर्स की सदस्य होंगी। प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्रीमती दीपाली रस्तोगी सदस्य सचिव होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह टास्क फोर्स एक माह में अपनी अनुशंसा प्रस्तुत करेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें