स्वास्थ्य मंत्री 17 सितम्बर को कुपोषण से मुक्ति की कार्ययोजना में सरपंचों का उन्मुखीकरण सहित अन्य कार्यक्रम में होंगे शामिल –

( रायसेन )

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी 17 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पोषण माह के अंतर्गत कुपोषण से मुक्ति की कार्ययोजना के संबंध में सरपंचों का उन्मुखीकरण, आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को दुग्ध वितरण तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पोषण अभियान के अंतर्गत तैयार की गई जिला स्तरीय समेकित कार्ययोजना का विमोचन और वाचन भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 16 से 23 सितम्बर तक गरीब कल्याण सप्ताह मनाया जा रहा है। गरीब कल्याण सप्ताह के तहत 17 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जिलों में चिन्हाकिंत नवनिर्मित 601 ऑगनवाड़ी भवनों का वर्चुअल लोकार्पण सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे। साथ ही आँगनवाड़ी स्तर पर कुपोषित बच्चों को दूध वितरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान बच्चों की माताओं से संवाद करेंगे और गरीब कल्याण सप्ताह के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को छात्रवृत्ति का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे। बेव कास्टिंग के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का 17 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रसारण किया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें