मुख्यमंत्री अन्न पूर्णा योजना तेजुबाई के लिए हुई वरदान साबित –

( धार )

     जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर ग्राम तीसगांव की रहने वाली तेजुबाई पति अमरसिंह ने बताया कि परिवार में तीन सदस्य है। भोजन के लिए खुले बाजार से मंहगे दर पर अनाज खरीदने के कारण कमाई का अधिकांश भाग उसी में खर्च हो जाता था। कई बार प्रयास करने के बाद भी राशन कार्ड नही बन सका। प्रदेश सरकार द्वारा इस बार शुरू की गई मुहिम में मेरा नाम भी जुड गया है। पात्रता पर्ची भी प्राप्त हो गई है। अब परिवार को प्रति माह 10 किलो खाद्यान्न एक रूपये किलो की दर से मिलने लगा है। इस सुविधा से पूरा परिवार खुश है। प्रदेश सरकार तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा गरीब परिवारो के लिए किए जा रहे कार्यो से हम सब प्रसन्न है यह हमारे लिए किसी वरदान से कम नही है इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित करते है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें