कटनी जनपद के 39 दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्रायसाईकल वितरित

कटनी  प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस और गरीब कल्याण सप्ताह के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर मंगलवार को कटनी जनपद पंचायत के द्वारिका भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल ने जनपद क्षेत्र के 39 दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्रायसाईकल का वितरण किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार दिव्यांगजनों को समान अवसर और सामर्थ्य उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक कार्यक्रम संचालित कर रही है। मोटराईज्ड ट्रायसाईकल प्राप्त होने से दिव्यांगजनों के रोजमर्रा के कामों में और कहीं भी आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर जनपद पंचायत कटनी के प्रधान कन्हैया तिवारीउप संचालक सामाजिक न्याय गौरव पुष्पसीईओ जनपद राजेश नरेन्द्र सिंहउपाध्यक्ष अविनाश गौतम और जनपद सदस्य वाजिद भाई भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें