कोविड-19 उपचार के लिए माही ने स्वास्थ्य मंत्री को दिए गुल्लक के पैसे
रायसेन में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के दौरान रायसेन निवासी बालिका माही यादव ने अपनी गुल्लक तोडकर सारे पैसे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को दिए। माही ने यह पैसे कोविड-19 उपचार के लिए सहयोग के रूप में उन्हे दिए है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने माही को आर्शीवाद दिया और कहा कि गुल्लक के पैसों से कही ज्यादा माही की भावनाएं महत्वपूर्ण है। डॉ चौधरी ने कहा कि दान और सहयोग हमारी संस्कृति में है और इन संस्कारों को हमारे बच्चे आगे बढ़ा रहे है।