किसानों के कल्याण के लिए सरकार कटिबद्ध- सहकारिता मंत्री

( भोपाल )

सहकारी समितियों को आत्मनिर्भर बनाने 2 करोड़ तक का ऋण मिलेगा
अशोकनगर में कृषक सहकारी सम्मेलन आयोजित

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिये पूरी तरह कटिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाये।

श्री भदौरिया अशोकनगर में आयोजित कृषक सहकारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की प्राथमिक सहकारी साख समितियों को प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप आत्मनिर्भर बनाने के लिये एक प्रतिशत ब्याज पर 2 करोड़ रुपये का ऋण मुहैया कराया जायेगा।

सहकारिता मंत्री श्री भदौरिया ने कहा कि प्रदेश के किसानों के परिश्रम और सहकारिता के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश-आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा। इससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर भी सुलभ होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिये भारत सरकार से प्रदेश को 7500 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है।

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव और पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने भी उद्बोधन दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें