उपकेन्द्र पतेरी में आज विद्युत प्रवाह अवरूद्ध रहेगा –

( सतना )

कार्यपालन अभियंता शहर संभाग ने बताया कि सतना शहर के उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 के.व्ही. फीडरों का मेंटीनेंस का कार्य 21 सितम्बर तक कराया जाना है। उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि शहर संभाग सतना के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र पतेरी, सिविल लाईन, पन्ना नाका, निशांत बिहार, अमौधा, विराट नगर, करही रोड, पेप्टेक सिटी एवं प्रभात बिहार में 21 सितम्बर को फीडरो में रख-रखाव हेतु इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह अवरूद्ध रहेगा। विद्युत समस्या निवारण हेतु टोलफ्री नं. 1912 एवं 1800-233-1266 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें