भैया (मुख्यमंत्री जी) करीब 9000 रुपये मासिक आमदनी होने लगी (कहानी सच्ची है)

( दमोह )

श्रीमती भागबाई की सफलता की कहानी उनकी ही जुबानी, आज मुख्यमंत्री जी से बात कर बेहद खुश हैं भागबाई

चंडी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती भागबाई आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से लाईव चर्चा के दौरान खुश नजर आयीं। श्रीमती भाग बाई मुख्यमंत्री जी के हर प्रश्न पर भैया करके संबोधित कर रही थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जब भागवाई से जीवन की गाड़ी कैसे चलती है के बारे में बताने के लिये कहा तो भाग बाई ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि उनके पति चाय की दुकान ग्राम में चलाते थे, भैया, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन से दुकान बंद हो गई और परिवार की आय और रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया, ऐसे समय में भाग भाई ने समूह से मदद मांगी 4000 रुपये तुरंत उन्हें ऋण मिला और चाय की दुकान में ही किराना की दुकान खोल दी।
वे कहती हैं भैया, मेरा निर्णय सही साबित हुआ और दुकान चलने लगी फिर भागबाई ने 20000 रुपये का ऋण और ले लिया और अपनी दुकान बड़ी कर ली। उनका कहना है कोरोना काल में उन्होंने आपदा को अवसर के रूप में बदलने की कोशिश की और उन्हें काफी हद तक सफलता मिल गई है। कोरोना कॉल में विषम परिस्थितियों में किराने की दुकान में मोहल्ले वालों को सहूलियत दे दी और उसको अच्छे आए होने लगी। अब उसकी करीब 9000 रुपये मासिक आमदनी होने लगी है।
श्रीमती भागबाई मुख्यमंत्री से बात कर बेहद खुश हैं, वह कहती हैं, मुख्यमंत्री जी ने आशीर्वाद भी दिया है, समझाइश भी दी है, प्रोत्साहन भी किया है, अब हम दुगने उत्साह से और भी महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़कर काम करेंगे।
श्रीमती भागबाई कहती है कोरोना काल को उन्होंने अवसर में बदलने का ठाना और अवसर में बदल लिया, अब उनका व्यवसाय चल निकला है, कहती हैं दृढ़ संकल्प कर लो तो हर राह आसान हो जाती है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें