गरीब कल्याण पखवाडे के अंतर्गत ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स कार्यक्रम आज –

( श्योपुर )

गरीब कल्याण पखवाडे के अंतर्गत 21 सितंबर को ग्रामीण स्ट्रीट वेडर्स को ब्याज मुक्त 10 हजार रूपए का ऋण वितरण करने के लिए कार्यक्रम ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से आयोजित किया जावेगा।
सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल ने बताया कि गरीब कल्याण पखवाडे के अंतर्गत 22 सितम्बर को मेधावी विद्यार्थियों को लेपटाप हेतु राशि का वितरण करने का कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से आयोजित किया जावेगा। इसी प्रकार गरीब कल्याण पखवाडे के अतंर्गत 23 सितम्बर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों को केसीसी वितरण तथा कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने हेतु सहकारी बैंक के सुदृढीकरण हेतु प्रदेश में 800 करोड रूपये की राशि प्रदाय करने का कार्यक्रम सहकारिता विभाग के माध्यम से आयोजित होगा। इस पखवाडे के अंतर्गत 23 सितंबर 2020 को संबल योजना के हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण श्रम विभाग के माध्यम से करने की कार्यवाही की जावेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें