स्वच्छ एवं स्वतंत्र निर्वाचन हेतु बार्डर में होगी वाहनो की सघन जॉच
( अनुपपुर )
गुण्डा तत्वो एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो पर होगी सख्त कार्यवाही, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की बार्डर मीटिंग में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
|
मीटिंग में निर्णय लिया गया कि स्वच्छ एवं स्वतंत्र निर्वाचन हेतु दोनो राज्यो के सीमावर्ती क्षेत्रो में वाहनो की सघन चेकिंग की जायेगी। वाहनो के सघन चेकिंग के लिए चेक पोस्ट बनाएं जायेगें तथा दोनो राज्यो की सीमाओं से गुजरने वाले वाहनो में अवैध नगद राशि, मादक पदार्थ, विस्फोटक प्रदार्थो के परिवहन की सघन जॉच की जायेगी। सीमावर्ती राज्यो के सभी चेक पोस्टो पर 24 घण्टे यह जॉच होगी। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि वन क्षेत्रों में दोनो राज्यो का अमला नजर रखेगा तथा वन क्षेत्रो में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी उच्च अधिकारियों को देगा। दोनो राज्यों की सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतो के सचिव गॉव में होने वाली गतिविधियों पर निगाह रखेगे तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारियॉ अपने उच्च अधिकारियों को देंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दोनो राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रो के आपराधियों एवं आपराधिक प्रकरणों की जानकारी का आदान-प्रदान किया जायेगा। अवैध शस्त्रो के परिवहन एवं रोकथाम पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों का संयुक्त भ्रमण होगा, अंतर्राज्यीय एवं अंर्तजिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों का व्हाट्सएप गु्रप बनाकर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जायेंगा। दूसरे जिलो में निवासरत वारंटियों की गिरफ्तारी में सहयोग किया जायेगा। चेक पोस्टो नाको पर सीसीटीव्ही वीडियोंग्राफी की व्यवस्था की जायेगी। संदिग्ध तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने कहा कि निकट भविष्य में जिला स्तर व इसके नीचे के अधिकारियों की भी समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि आगामी निर्वाचन के संबंध में आयोग के निर्देशो के पालन में प्रभावी कार्यवाही की जा सकें। |
