सभी खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण करें – अपर कलेक्टर

कटनी  अपर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने रविवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति, सहकारिता, नान एवं धान खरीदी से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं, संसाधनों की पूर्ति एवं तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर जिला आपूर्ति अधिकारी पी0के0 श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त सहकारिता डॉ0 अरुण मसराम भी उपस्थित थे।

            अपर कलेक्टर श्री गोमे ने कहा कि खरीदी केन्द्रों में किसानों का पंजीयन 15 अक्टूबर तक किया जायेगा। सभी खरीदी केन्द्रों में किसानों के सुचारु पंजीयन और खरीदी केन्द्रों में आवश्यक संसाधनों की पूर्ति कर खरीदी की तैयारियां भी दुरुस्त रखें। उन्होने कहा कि सभी खरीदी केन्द्रों पर मॉईश्चर मीटर, तौल कांटे, सिलाई मशीन, छन्ना, पंखा, खाली वारदाने सहित सभी भौतिक संसाधन और सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। इसके साथ ही खरीदी केन्द्रों के प्रभारी और नोडल अधिकारियों को भी आवश्यक प्रशिक्षण की कार्यवाही पूरी करें। अपर कलेक्टर श्री गोमे ने कहा कि शासन के महिला सशक्तिकरण के संबंध में जारी निर्देशों के क्रम में प्रत्येक जनपद में कम से कम दो धान खरीदी केन्द्र का चिन्हांकन करें जिन्हें महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से संचालित किया जायेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 102 धान खरीदी केन्द्र खोलने का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा सभी खरीदी केन्द्रों के लिये बैनर, पोस्टर आदि उपलब्ध करा दिये गये हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें