विधानसभा उप निर्वाचन 2020 हेतु फ्लाईंग स्क्वाड टीम गठित –

( अनुपपुर )

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर ने विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्रों हेतु फ्लाईंग स्क्वाड टीम गठित की है। विधानसभा क्षेत्र 86-कोतमा हेतु कोतमा थाना, भालूमाड़ा थाना, विधानसभा क्षेत्र 87-अनूपपुर हेतु अनूपपुर थाना, चचाई थाना, जैतहरी थाना, विधानसभा क्षेत्र 88-पुष्पराजगढ़ हेतु राजेन्द्रग्राम थाना अंतर्गत 3-3 फ्लाईंग स्क्वाड टीम गठित की गई है। प्रत्येक फ्लाईंग स्क्वाड टीम में 3-3 शासकीय सेवकों की ड्यिूटी लगाई गई है। पहली टीम प्रात: 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, दूसरी टीम शाम 4:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक, तीसरी टीम रात्रि 12:00 बजे से प्रात: 8:00 बजे तक ड्यिूटी पर तैनात रहेंगे। आपने समस्त विधानसभा क्षेत्रों में 3-3 शासकीय सेवकों को रिजर्व फ्लाईंग स्क्वाड टीम में रखा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ठाकुर ने उपरोक्त समस्त फ्लाईंग स्क्वाड टीम को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में चेक पोस्ट बनाकर अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाई जाने वाली नगदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि की आवाजाही पर निगरानी रखें एवं समस्त जाँच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करना सुनिष्चित करें तथा प्रत्येक दिवसों में निर्धारित प्रारूपों में जानकारी प्रेषित करना सुनिष्चित करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें