एसटीएसएफ द्वारा वन्य प्राणियों की चार खाल की बरामद

( भोपाल )

स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एस.टी.एस.एफ.) भोपाल एवं टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर द्वारा वन्य प्राणी तेन्दुआ और अन्य वन्य प्राणियों के अव्यव अवैघ तस्करी मामले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से वन्य प्राणी तेन्दुआ और वन्य प्राणी चीतल की एक नग खाल और जप्त करने में कामयाबी मिली है।

उल्लेखनीय है कि यह गिरोह फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर खालों को बेचने का अवैध कारोबार कई दिनों से कर रहा था। इनके पास से वन अभ्यारण खजुराहो की सील लगा हुआ फर्जी सर्टिफिकेट भी बरामद किया गया है।

एसटीएसएफ द्वारा पिछले सप्ताह होटल दल रेसीडेन्सी जबलपुर द्वारा योजना बनाकर इन तीन आरोपियों के पास तेन्दुएं के एक नग खाल और चीतल की खाल और एक चार पहिया वाहन भी जप्ती की गई थी। इसके बाद दल ने पन्ना जिले के रहने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को 5 दिन की फारेस्ट रिमाण्ड पर लेकर पन्ना और छतरपुर जिले में कई जगह दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप तेन्दुए और चीतल की कुल 2 खाल और बरामद की है। इस तरह अब तक वन्य प्राणी तेन्दुए और चीतल की कुल चार खाल बरामद की जा चुकी है। इस मामले में विवेचना की जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें