पोषण माह अंतर्गत व्‍यंजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन –

( हरदा )
    पोषण माह 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जाना है जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सुदामा नगर वार्ड नंबर 32 में व्‍यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किशोर बालक, बालिकाओं द्वारा पौष्टिक व्यंजन बनाकर लाए गए एवं इन व्यंजनों की पौष्टिकता के विषय में सभी को बताया गया।
किशोरावस्था में बालक या बालिका दोनों के लिए पौष्टिक पोषण आहार बहुत जरूरी होता है। किशोरावस्था में पोषण आहार के माध्यम से जो शारीरिक विकास होता है, वह आगामी भविष्य की आधारशिला होती है। इस पूर्व प्राचार्य श्रीमती कमला सोनी द्वारा बच्चों को कार्यक्रम के माध्यम से तिरंगा थाली, अंकुरित अनाज, मौसमी फलों, हरी पत्तेदार सब्जियों, आसानी से उपलब्ध होने वाले पौष्टिक आहार एवं घर में ही उपलब्ध सामान से किस प्रकार पौष्टिक भोजन बनाया जा सकता है, की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम व्यंजन प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती कमला सोनी एवं श्री संजय सोनी ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीमा सोनी, सहायिका श्रीमती भावना जोशी, बीएसडब्ल्यू की छात्राएं श्रीमती सुधा उईके, कुमारी दीपिका झिंझोरे, माधुरी एवं किशोर बालक मानस, आदित्य, मनीष, आर्यन, मोहित किशोर बालिकाओं में तानिया, सोनिया, तनुश्री, सृष्टि, तरन्नुम, निखत, दिव्या, बबली, पलक, नेहा, भाग्यश्री आदि शामिल रहे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें