नीलक्रांति योजनान्तर्गत मत्स्य परिवहन हेतु मिला आटो –

( सागर )

    मछली पालन विभाग की नीलक्रांति योजनांतर्गत मत्स्य परिवहन हेतु कलेक्टर श्री दीपक सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री इच्छित गढ़पाले द्वारा श्री देशराज चन्नी को आटो रिक्षा दिया गया है। इसके साथ आईसवाक्स भी प्रदान किया गया। श्री देशराज चन्नी, राजघाट जलाशय में मत्स्याखेट का कार्य करते है, आखेट की गयी मत्स्य को मत्स्य बाजार सागर तक परिवहन हेतु मत्स्य विभाग की नीलक्रांति योजना के तहत 2 लाख रू में कय किया गया। जिस पर विभाग द्वारा 40 प्रतिशत अनुदान स्वीकृत कर ऑटो रिक्शा प्रदाय किया गया।

राजघाट सिंचाई जलाशय में झींगा पालन
सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री दीक्षित ने बताया कि, राजघाट सिंचाई जलाशय में मत्स्यपालन के साथ साथ झींगा पालन का कार्य भी किया जा रहा है। वर्ष 2019-20 में 10 लाख झींगा मेलकम सोलनाई माइकोचेकियम रोजनवर्गी प्रजाति बीज का संचयन किया गया था। वर्तमान में 100-150 ग्राम वजन के झीगें हो चुके है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें