मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

( भोपाल )

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय श्री जसवंत सिंह पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ आजीवन देश की सेवा करते रहे। एक सैनिक के रूप में मातृभूमि की सेवा करने के बाद आपने केन्द्रीय रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री के रूप में देश की सेवा की, उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें