
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नगर पंचायत बड़ौनी में 3 करोड़ 71 लाख की रूपये की लागत से बनने वाले पुलिस आवासीय परिसर का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आवास पूर्ण होने पर जवानों को किराए पर निजी भवन लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठोर, उपपुलिस अधीक्षक श्री डीआर प्रजापति सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।