रोजगार शिविर का आयोजन 29 एवं 30 सितम्बर को –
( शाजापुर )
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर द्वारा 29 सितम्बर को जनपद पंचायत शुजालपुर में एवं 30 सितम्बर 2020 को आरसेटी भवन लाल घाटी शाजापुर में प्रातः 11.00 से शाम 4.00 बजे तक रोजगार अवसर शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर मे प्रदेश व प्रदेश के बाहर कि कम्पनियों व संस्थाओ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के 8वीं से स्नातक के युवाओ का रोजगार हेतु प्रथमिक चयन किया जायेगा।
डीपीएम एनआरएलएम सुश्री प्रतिभा जैन ने बताया कि शाजापुर के ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे युवा जो रोजगार करने के इछुक हैं शिविर तिथि को उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं। साथ ही शिविर के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये मास्क, फेस कवर लगा कर ही सहभागी बने।
