न्यायाधीशों द्वारा जिला जेल का किया निरीक्षण –
( हरदा )
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री के.एस. शाक्य द्वारा विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह के साथ जेल का निरीक्षण किया गया। जेल पर आज दिनांक तक कोई भी बंदी कोरोना संक्रमित नहीं पाए जाने एवं संक्रमण से बचाव हेतु जेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से न्यायाधीश संतुष्ट हुए। बैंकों में बंदियों से स्वास्थ्य एवं समस्याओं के संबंध में पूछताछ की गई। कोई भी बंदी सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित होना नहीं पाया गया। बंदियों की प्रकरण से संबंधित समस्या नोट की गई। जन सहयोग के तहत श्रीमती सीमा काबरा द्वारा प्रदाय बंदियों हेतु 100 लीटर क्षमता के आरओ वाटर कूलर की प्रशंसा की गई।
