सात कंटेनमेंट क्षेत्र में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट/ इंसिडेट कमाण्डर /कटेंनमेंट प्रभारी नियुक्त –
( भिण्ड )
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने वार्ड क्र.30 अशोक नगर भिण्ड जिसकी चतुर सीमा पूरब, पश्चिम में आबादी, उत्तर में आबादी व गली, दक्षिण में गली कंटेनमेंट ऐरिया तहसीलदार एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री अशोक गोवडिया को बनाया गया है। इनके सहयोग में उपयंत्री लोक निर्माण विभाग भिण्ड श्री रविन्द्र सिंह को लगाया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन भिण्ड अपने अपने विभागीय माध्यमों से उक्त आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा संबंधितों को पाबंदित कराना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
