गरीबो-पीड़ितों के लिये मानवीय संवेदना के साथ कार्य को प्राथमिकता दें : संभागायुक्त श्री चौधरी –

( जबलपुर )

    संभागायुक्त महेश चन्द्र चौधरी को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सादे और गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी। उल्लेखनीय है कि श्री चौधरी 30 सितंबर को शासकीय सेवा से सेवानिवृत हो रहे है।
यह कार्यक्रम होटल नर्मदा जैक्सन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री चौधरी ने अपनी 35 वर्ष की लम्बी शासकीय सेवा के दौरान महत्वपूर्ण निर्णयों, कार्यों और घटनाओं से संबंधित संस्मरण अधिकारियों को बताते हुये कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुये गरीबों और पीडितों के लिये मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करने को प्राथमिकता देनी चाहिये। उन्होंने शासकीय सेवा के प्रति निष्ठा रखते हुये लगन, सुस्पष्ट लक्ष्य को हासिल करने के दृढ़ संकल्प के साथ परिणाम मूलक कार्य करने को आवश्यक बताया।
संभागायुक्त श्री चौधरी ने कहा कि टीम वर्क की भावना होनी चाहिये। प्रत्येक अधिकारी में प्रत्येक व्यक्ति से सद्व्यवहार  रखना चाहिये और हमेशा सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिये। उन्होंने कहा शासकीय सेवा, समाज, परिवार के मध्य समन्वय बनाकर कार्य करने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपको शासकीय सेवा में आकर जनसेवा का अवसर मिला है। इसलिये जनकल्याण के लिये अधिक से अधिक योगदान देवे।
श्री चौधरी ने कहा इस समय जबलपुर में अधिकारियों की अच्छी टीम कार्य कर रही है। अधिकारियों के सक्रिय प्रयास विकास के लिये महत्वपूर्ण भूमिका रखते है। उन्होंने कहा आने वाले समय में जबलपुर निश्चित रूप से चहुमुखी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महा निरीक्षक भगवत सिंह चौहान, सेवानिवृत डी.आई.जी. मनोहर वर्मा, कलेक्अर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, डीन मेडिकल कॉलेज, डॉ. पी.के. कसार सहित अन्य अधिकारियों ने विचार व्यक्त किये। अधिकारियो ने संभागायुक्त श्री चौधरी के मार्गदर्शन में कार्य करने के संस्मरण सुनाये। अधिकारियों ने कहा कि श्री चौधरी में गज़ब की प्रशासनिक क्षमता है। वे धीर, गम्भीर और बहुत अनुभवी अधिकारी है। उनके पास कठिन से कठिन समस्याओं और परिस्थियों को धैर्य और शान्त भाव से सुलझाने और नियंत्रित करने की अद्भुत क्षमता है। जबलपुर में श्री चौधरी लगभग सभी प्रशासनिक पदों पर रहे और जिले के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया।
इस अवसर पर मंच संचालन संयुक्त आयुक्त अरविंद यादव ने किया। मंच पर आई.जी. पुलिस भगवत सिंह चौहान, सेवानिवृत डी.आई.जी. मनोहर वर्मा, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त श्री जादौन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा मंचासीन थे। कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री चौधरी की धर्मपत्नी सहित परिवार जन मौजूद थे। अधिकारियो ने श्री चौधरी को सम्मानित करते हुये परिवार के सदस्यों को भी स्मृथति‍चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर संदीप जी.आर., जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा, नगर निगम आयुक्त, डीन मेडिकल कॉलेज, सभी विभागों के सम्भागीय अधिकारी मौजूद थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें