यह भी पढ़ें- सीबीआई की स्टेटमेंट के बाद आया सुशांत के परिवार के वकील का बयान- ‘इस मामले में जल्द ही खुलासा होगा’
( नई दिल्ली )
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने कहा है कि वह इस मामले की पेशेवर जांच कर रही है। सीबीआई ने सोमवार को कहा, ‘हम मामले की पेशेवर जांच कर रहे हैं जिसमें आज की तारीख तक कोई भी पहलू छोड़ा नहीं जा रहा है। इस मामले की जांच जारी है।’
दरअसल सुशांत के परिवार के बाद उनके वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने अभिनेता की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की गति पर नाराजगी जाहिर की थी। अब विकास सिंह का भी रिएक्शन आ गया है। CBI ने जो आज प्रेस स्टेटमेंट दिया है वो काफी सराहनीय है। सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, ‘CBI ने जो आज प्रेस स्टेटमेंट दिया है वो काफी सराहनीय है।आज पहली बार सीबीआई की स्टेटमेंट सामने आई है इससे हमें भरोसा है कि कहीं न कहीं इस मामले में जल्द ही खुलासा होगा। सभी तथ्यों को देखने के बाद सच्चाई सामने आएगी।’
