मध्यस्थता जागरूकता शिविर आज –

( विदिशा )

अपर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री प्रशांत कुमार ने बताया कि एक अक्टूबर गुरूवार को शासकीय कन्या अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर दोपहर दो बजे से शुरू होगा जिसमें छात्राओं के मध्यस्थता प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। उपस्थित छात्राओं को मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों के सौहार्द्रपूर्ण एवं अंतिम रूप से निराकरण किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।
गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दो अक्टूबर गांधी जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस के अवसर पर शिक्षा और जागरूकता के द्वारा अंहिसा के संदेश को प्रसारित करने के लिए मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निराकरण की प्रक्रिया की जानी है।
शासकीय कन्या अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्यो डॉ मंजू जैन ने बताया कि मध्यस्थता जागरूकता शिविर में महाविद्यालयीन छात्राओं द्वारा शिक्षा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं हिन्दी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओंं में भाग लिए जाने के परिणामस्वरूप उन्हें प्रशंस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से भी सम्मानित किया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें