अधिकारी/कर्मचारियों के डाटा की अपडेट जानकारी शीघ्र भेजने के निर्देश –

( श्योपुर )

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री एसआर नायर ने विधानसभा उप चुनाव 2020 हेतु मुरैना संभाग के जिलो के लिए मतदान अधिकारी/कर्मचारियों की जानकरी देने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश पूर्व में जारी किये गये थे।
जारी निर्देशो में बताया है कि विभागीय अधिकारियो द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान निर्वाचन डाटा पोर्टल पर दर्ज कराया था। उक्त जानकारी में से जो अधिकारी/कर्मचारी स्थानांन्तरित, सेवानिवृत्त, मृत या अन्य कारण से उपलब्ध नही है व जिन अध्यापक/सहायक अध्यापक/वरिष्ठ अध्यापक इत्यादि के पदनाम निर्वाचन 2019 में अधिकारी/कर्मचारियों के डाटा की अपडेट जानकारी के साथ स्थापना लिपिक एवं ऑपरेटर एनआईसी जिला श्योपुर में अभी तक प्राप्त नही हुई है। यह जानकारी आज ही भिजवाना सुनिश्ति की जावे। साथ ही जिला प्रमुखो की यह जिम्मेदारी होगी कि वे अपने अधीनस्थ विभागो की जानकारी भी अपडेट करावे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें