चुनाव की अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी होगी –
( मन्दसौर )
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव 2020 के चुनाव की अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी होगी। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र लेने का काम शुरू होगा। नाम निदेशन पत्र 16 अक्टूबर 2020 तक लिये जायेगें। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की स्कूटनी 17 अक्टूबर 2020 को होगी। 19 अक्टूबर 2020 को अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 3 नवम्बर 2020 मंगलवार को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। 10 नवम्बर 2020 को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन सामग्री का वितरण पीजी कॉलेज से किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी, कोविड से प्रभावित मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत विरूपण हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होनें कहा कि शस्त्र लायसेसं निलम्बित कर दिये गये है। उन्होनें कहा कि कोई भी राजनैतिक दल शासकीय वाहन का प्रयोग नहीं कर सकेगा। उनसे शासकीय वाहन एवं अधीनस्थ कर्मचारी आज से ही वापस ले लिये जायेगें।
