दिव्यांगों एवं वृद्ध मतदाताओं के लिये नई पहल “विधानसभा उप निर्वाचन-2020” –

( इन्दौर )

विधानसभा उप चुनाव क्षेत्रों में दिव्‍यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिये इस बार नई पहल की गयी है। पोस्‍टल बैलेट के माध्‍यम से वरिष्‍ठ नागरिक जो 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं, मतदाता सूची में चिन्हित दिव्‍यांग व्‍यक्ति तथा कोविड-19 से प्रभावित व्‍यक्तियों को सुविधा दी जायेगी। पोस्‍टल बैलेट द्वारा मतदान के इच्‍छुक मतदाता को सभी अपेक्षित विवरण देते हुए फार्म-12 डी में सं‍बंधित निवार्चन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन करना होगा। पोस्‍टल बैलेट से मतदान कराने की यह प्रक्रिया मतदान दिवस के एक दिन पूर्व तक पूर्ण कर ली जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें