डिप्टी कलेक्टर श्री गुर्जर वीडियोग्राफी नोडल अधिकारी नियुक्त –

( रायसेन )

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा उप निर्वाचन-2020 कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-142 सांची में 03 नवम्बर को मतदान होगा तथा 10 नवम्बर को मतगणना की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव द्वारा पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए श्रीमती संगीता जायसवाल प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय के स्थान पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद सिंह गुर्जर को नोडल अधिकारी वीडियोग्राफी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें