सेक्टर अधिकारियों एवं मास्‍टर ट्रेनर का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न –

( अशोकनगर )

   विधानसभा उप निर्वाचन 2020 स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष एवं सुव्‍यवस्थित रूप से संपन्‍न कराने के लिए विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्‍त सेक्‍टर अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित किया गया। साथ ही नियुक्‍त मास्‍टर ट्रेनर्स का भी प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण  में अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल सिंह, मास्‍टर ट्रेनर प्रोफेसर श्री एन.के.झॉ एवं सेक्‍टर अधिकारी तथा मास्‍टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।
अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल सिंह ने  कहा कि चुनाव में सेक्‍टर आफीसर की जिम्‍मेदारी काफी महत्‍वपूर्ण्‍ होती है, वे अपने दायित्‍वों का निर्वहन निर्वाचन आयो‍ग के दिशा निर्देशों के अनुसार बखूबी निभाएं। उन्‍होंने मतदान केन्‍द्रों का भौतिक सत्‍यापन किये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि भ्रमण के दौरान वे बस्तियों में जाएं और वहां के ग्रामीणों से बात करें तथा उनको मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्‍होंने मतदान केन्‍द्रों पर सुगम निर्वाचन हेतु रैम्‍प, विद्युत व्‍यवस्‍था, शौचालय, पानी एवं छाया की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में मास्‍टर ट्रेनर श्री झॉ द्वारा पावर प्रेजेन्‍टेशन के माध्‍यम से सुगम मतदान एवं सेक्‍टर अधिकारियों के कर्त्‍तव्‍य एवं दायित्‍वों के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई। इस दौरान सेक्‍टर अधिकारियों एवं मास्‍टर ट्रेनर्स को ईव्‍हीएम मशीन एवं वीवीपेट मशीन संचालन प्रक्रिया तथा आने वाली कठिनाईयों के निराकरण के बारे में विस्‍तार से बताया गया। उन्‍होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड 19 के दिशा निर्देशों के पालन में अवगत कराते बताया कि मतदान केन्‍द्रों पर अधिकारियों,कर्मचारियो सहित मतदाताओं को फेस मास्‍क का इस्‍तेमाल करना आवश्‍यक होगा। मतदान केन्‍द्र के गेट पर हेण्‍ड वॉस तथा थर्मल स्‍क्रीनिंग एवं सेनेटाईजर की व्‍यवस्‍था रहेगी। मतदान केन्‍द्र के अंदर मतदान दल के अधिकारियों,कर्मचारियों को सोशल डिस्‍टेंस का पालन कराते हुए पर्याप्‍त दूरी पर बैठाने की व्‍यवस्‍था रखी जायेगी। मतदाताओं को टोकन बांटे जायेगे तथा उन्‍हें बैठाने तथा क्रम से आने की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित रहेगी।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें