कलेक्टर नगर निगम क्षेत्र के निर्माण कार्यों की 5 अक्टूबर को करेंगे समीक्षा –

( रीवा )

रीवा नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी समीक्षा करेंगे। बैठक 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जा रही है। बैठक में ओवर ब्रिज निर्माण, सीवर लाइन तथा गैस पाइपलाइन निर्माण, सड़क एवं नाली निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की जायेगी। निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों तथा निर्माण एजेंसियों तथा नगर निगम के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें