सूदखोरों के विरूद्ध विशेष अभियान –

( शाजापुर )

जिला पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि शाजापुर पुलिस द्वारा 01 से 30 अक्टूबर 2020 तक सूदखोरों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने अभियान के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.एस. प्रजापति मो.नं. 9479998402 को नोडल अधिकारी बनाया है। सूदखारों के विरूद्ध अभियान के तहत जिले के समस्त पुलिस थानों में शिविर का आयोजन कर सूदखारों के विरूद्ध शिकायतें प्राप्त की जायेगी तथा सूदखोरों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। आमजन को यदि किसी भी सूदखोर के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत या सूदखोरी के संबंध में कोई सूचना हो तो वे लेडलाईन नम्बर, मोबाईल नम्बर एवं वाट्सअप्प नम्बर पर बगैर किसी भय के पुलिस अधिकारियों को अवगत करा सकते हैं।
कोतवाली शाजापुर थाना क्षेत्र के लिए थाना प्रभारी निरीक्षण श्री उदयसिंह अलाबा टेलीफोन नम्बर 07364-229976 एवं मोबाईल नम्बर 9479998390 को अवगत करा सकते हैं। इसी तरह लालघाटी थाना क्षेत्र के लिए उपनिरीक्षक श्री मनीष दुबे टेलीफोन नम्बर 07364-222030 एवं मोबाईल नम्बर 7587636300, मक्सी थाना क्षेत्र के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र प्रताप सिंह राघव टेलीफोन नम्बर 07363-233038 एवं मोबाईल नम्बर 9479998423, मो.बड़ोदिया थाना क्षेत्र के लिए उप निरीक्षक श्री दीपेश व्यास टेलीफोन नम्बर 07364-252727 एवं मोबाईल नम्बर 7587622899, सुनेरा थाना क्षेत्र के लिए उपनिरीक्षक श्री रामस्वरूप सिंह परिहार मोबाईल नम्बर 9926829891, बैरछा थाना क्षेत्र के लिए उपनिरीक्षक श्री रवि भण्डारी टेलीफोन नम्बर 07363-235110 एवं मोबाईल नम्बर 704913668, सुन्दरसी थाना क्षेत्र के लिए निरीक्षक राम सिंह बोड़ाना टेलीफोन नम्बर 07363-255610 एवं मोबाईल नम्बर 7049133696, सलसलाई थाना क्षेत्र के लिए निरीक्षक श्री के.के. चौबे टेलीफोन नम्बर 07360-256831 एवं मोबाईल नम्बर 7049133695, शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र के लिए निरीक्षक श्री तोलाराम पटेल टेलीफोन नम्बर 07360-244030 एवं मोबाईल नम्बर 9479998410, शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र के लिए उपनिरीक्षक श्री रतन सिंह परमार टेलीफोन नम्बर 07360-242019 एवं मोबाईल नम्बर 7587636228, कालापीपल थाना क्षेत्र के लिए निरीक्षक श्री रमेश्चन्द्र अवास्या टेलीफोन नम्बर 07360-268439 एवं मोबाईल नम्बर 9479998420, अकोदिया थाना क्षेत्र के लिए निरीक्षक श्री ए.के. शेषा टेलीफोन नम्बर 07360-253138 एवं मोबाईल नम्बर 9479998440, अवंतिपुर बड़ोदिया थाना के लिए निरीक्षक श्री प्रदीप बाल्टर टेलीफोन नम्बर 07360251943 एवं मोबाईल नम्बर 9479998341 को अवगत कराया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें