आकाशवाणी से कलेक्टर श्री शर्मा की भेंटवार्ता का प्रसारण आज सुबह 9.30 बजे –
( जबलपुर )
आकाशवाणी के जबलपुर केन्द्र से कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा की भेंटवार्ता का प्रसारण सोमवार 5 अक्टूबर की सुबह 9.30 बजे मीडियमवेब 801 किलोहर्ट्ज पर किया जायेगा। कलेक्टर श्री शर्मा की कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे उपायों एवं कोरोना संक्रमितों के उपचार की व्यवस्था के विषय पर यह भेंटवार्ता आज रविवार को रिकार्ड की गई थी।
