संभागायुक्त स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं अन्य विभागों की
( उज्जैन )
संभागीय समीक्षा 6 अक्टूबर को करेंगे
संभागायुक्त श्री आनन्द कुमार शर्मा मंगलवार 6 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे आयुक्त कक्ष में स्वास्थ्य सेवाएं, महिला एवं बाल विकास, लोकशिक्षण, आदिवासी विकास, कौशल विकास और आयुष विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सभी सम्बन्धित संभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ समय से पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।
