राजनैतिक कार्यक्रमों में कोविड-19 गाईडलाईन का हो अनिवार्य रूप से पालन

( सागर )

कार्यक्रम में अधिकतम 100 व्यक्ति ही हो सकेंगे शामिल, ईवीएम का प्रथम रैंडमाईजेशन सम्पन्न

 सागर जिले की सुरखी विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों के चलते कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने आज विभिन्न राजनैतिक दलों को  कोविड-19 की गाईडलाईन के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को जारी की मार्गदर्शिका के अनुसार किसी भी राजनैतिक कार्यक्रम में अधिकतम 100 व्यक्ति ही भाग ले सकते है। कार्यक्रम में विशेष रूप से फिजीकल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क का उपयोग, साबुन अथवा सैनेटाईजर से हाथ धोने तथा थर्मल स्केनिग की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त  उच्च न्यायालय द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य है।  उच्च न्यायालय ने राजनैतिक दलों को वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया है।

विभिन्न राजनीतिक दलों की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सिंह ने सुरखी विधानसभा उप चुनाव हेतु ईव्हीएम का प्रथम रैंडमाईजेशन किया। उल्लेखनीय है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में 297 मतदान केन्द्र हैं। उप चुनाव हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा 140 प्रतिशत के मान से 416 बैलेट यूनिट, 140 प्रतिशत के मान से ही 416 कंट्रोल यूनिट तथा 150 प्रतिशत के मान से 446 व्हीव्हीपैट रैंडमाईज की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें