मजिस्ट्रियल जॉच के संबंध में साक्ष्‍य आमंत्रित –

( इन्दौर )

यूनिक हॉस्पिटल में भर्ती श्री नवीनचंद जैन की मृत्यु उपरांत इनके शव को ठीक प्रकार से नहीं रखने के संबंध में हुई घटना की  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये गये है। यह जॉच अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अजय देव शर्मा को सौंपी गई है।

श्री अजय देव शर्मा ने बताया कि यह जॉच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में लिखित या मौखिक रूप से साक्ष्य कलेक्टर कार्यालय के प्रशासनिक संकुल भवन के कक्ष क्रमांक-109 में दस अक्टूबर तक अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रस्तुत किये जा सकते है। कोई भी व्यक्ति या संस्था या अन्य के द्वारा उक्त घटना के संबंध में कथन/साक्ष्य/अन्य दस्तावेज या जानकारी या अन्य प्रकार का साक्ष्य आदि लिखित या मौखिक रूप से प्रस्तुत किया जा सकता हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें