हाट-बाजारों में ईवीएम, वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदान करने की दी जानकारी –

( रायसेन )

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा उपचुनाव कार्यक्रम के तहत सांची विधानसभा में 03 नवम्बर को मतदान होगा। सांची विधानसभा उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्वीप के तहत हाटबाजारों  में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बीआरसीसी सांची श्री एसएस पोर्ते द्वारा बेरखेड़ी चौराहा हाटबाजार में ईवीएम तथा वीवीपैट का प्रदर्शन करते हुए लोगों को मतदान करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही लोगों को उनके मताधिकार का महत्व बताते हुए आगामी 03 नवम्बर को विधानसभा उपचुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें