शहरी क्षेत्रो के चौराहो व सड़को को कराएं चौड़ीकरण- कलेक्टर

( शहडोल )

नगरीय निकायो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभागार में नगरीय निकायो की समीक्षा बैठक लेकर सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि, वे नगरीय क्षेत्रो के चौराहों तथा सड़कों का चौड़ीकरण कराएं  जिससे लोगों के आवागमन में  सुगमता हो साथ ही दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकें। कलेक्टर ने कहा कि, नगरीय क्षेत्रो की वे स्कूले जहां मतदान केन्द्र बनाए जाते हैं उन्हें चुस्त-दुरूस्त बनाएं तथा उनकी रंगाई पोताई कराकर विद्युत व्यवस्था एवं पंखो आदि की सुविधाओं से युक्त बनाएं।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा है कि, चौराहे के चौडीकरण एवं उनके सौदर्यीकरण हो जाने से शहर की रौनक तो बढ़ती ही है,  साथ ही आवागमन में सुविधाएं होती है , चौराहो में रंगीन विद्युतीकरण हो जाने से नगरो की सुन्दरता में भी इजाफा होता है। उन्होने कहा कि शहरी क्षेत्र में लगने वाली भवनविहीन ऑगनवाड़ी केन्द्र हेतु भूमि की तलाश कराकर तत्काल भूमि आवंटन हेतु विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत करें। जिससे ऑगनवाड़ी भवनो का निर्माण करवाया जा सकें और किराये के भवनो से निजात पाई जा सकें। उन्होने जिले के सभी नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि, भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणो की नस्ती समक्ष में प्रस्तुत करें जिससे उनका निराकरण किया जा सकें। उन्होने कहा कि, सांसद निधि एवं विधायक निधियों का भी उपयोग विकास कार्यों में करने की पहल को गति दें।  बैठक में  नगरपालिका परिषद शहडोल, धनपुरी, नगर पंचायत ब्यौहारी, बुढार, जयसिंहनगर, खांड के विभिन्न कार्यों की समीक्षा गई तथा अधूरे कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर  जिले के शहरी विकास अभिकरण सहित अन्य मुख्य नगरपालिकाओं के अधिकारी उपस्थित थें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें