वरिष्‍ठ प्रबंधक इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड सिटी गैस वितरण परियोजना को नोटिस

( गुना )

गैस पाईप लाईन बिछाने की शर्तो का उल्‍लंघन करने पर कलेक्‍टर ने जारी किया नोटिस

 कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तम द्वारा वरिष्‍ठ प्रबंधक इंडियन ऑयल सिटी गैस वितरण परियोजना को गुना एवं आस-पास गैस पाईप लाईन बिछाने के लिए दी गयी शर्तो का पालन नहीं करने के कारण नोटिस दिया गया है।
उन्‍होंने कहा है कि गैस पाईप लाईन बिछाने की प्रक्रिया के दौरान खोदे गये गड्ढे (क्षतिग्रस्‍त हिस्‍से) ठीक से नही भरने के कारण अनुमति की शर्तो का गंभीर उल्‍लंघन हुआ है। उन्‍होंने निर्धारित शर्तो के अनुसार इंडियन ऑयल कार्पोरेशन को 7 दिवस में खोदे गये गड्ढे (क्षतिग्रस्‍त हिस्‍से) को ठीक से भरने के निर्देश दिए है। उन्‍होंने कहा है 7 दिवस में खोदे गड्ढे ठीक से नहीं भरने की स्थिति में उक्‍त प्रोजेक्‍ट के लिए दी गयी अनुमति निलंबित करने एवं भारी जुर्माना लगाए जाने की चेतावनी भी दी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें