बच्चों की जिज्ञासाओं की समाधान कर रही चलित प्रयोगशाला –

( मण्डला )

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए प्रोजेक्ट नई उड़ान के तहत विभिन्न ग्रामों में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर 2020 को विकासखंड मण्डला में बकौरी, उमारिया, पटपर सिंगारपुर, घुघरी में खोडाखुदरा, गरैया, पाण्डकला, बीजाड़ांडी में पिण्डरईमाल एवं भैसवाही, बिछिया में दिवारा एवं नारा, मवई में जमगांव, मोहगांव में बडझर, औढारी, उमरडीह एवं पड़ादर, नैनपुर में सर्रा पिपरिया, संगोनिया, सालीवाड़ामाल, डिठौरी एवं खोहरी, नारायणगंज में कुडामैली एवं माढोगढ तथा निवास में पिपरिया ग्राम में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये। साथ ही विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें