व्‍यय प्रेक्षक ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण –

( अशोकनगर )

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री जयपाल जयचंद्रन ने विधानसभा क्षेत्र 32 अशोकनगर एवं विधानसभा क्षेत्र 34 मुंगावली में बनाए गए चेक पोस्ट नाके ईसागढ़, पीलीघटा, बाजिदपुर तथा छीपोन का आकस्मिक रूप से पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान लाइजनिंग ऑफिसर श्री विवेक नागवंशी तथा सहायक लाइजनिंग ऑफिसर श्री शिवप्रताप सिंह रघुवंशी साथ थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें