अपर कलेक्टर श्रीमती कुशरे ने एम.सी.एम.सी. कक्ष का किया निरीक्षण –

( खण्डवा )

मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए  कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. कक्ष बनाया गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने शनिवार को जिला खनिज कार्यालय स्थित एम.सी.एम.सी कक्ष में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों से टी.वी. में प्रसारित समाचारों की मॉनिटरिंग व रिकार्डिंग प्रक्रिया के संबंध में पूछताछ की। उल्लेखनीय है कि इस एम.सी.एम.सी. कक्ष में 5 टी.वी. स्थापित किए गए है। इसके लिए 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में 24 घंटे टी.वी. पर प्रसारित कार्यक्रमों की लगातार मॉनिटरिंग अधिकारियों का दल कर रहा है। टी.वी. अवलोकन दल के द्वारा लोकल चैनल के साथ साथ प्रादेशिक न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों व विज्ञापनों की मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जा रही है तथा निर्वाचन संबंधी प्रसारित समाचारों की रिकार्डिंग भी की जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें