हाटबाजार में मतदाताओं ने जानी ईवीएम से वोट डालने की प्रक्रिया –

( रायसेन )

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा उपचुनाव कार्यक्रम के तहत सांची विधानसभा में 03 नवम्बर को मतदान होगा। सांची विधानसभा उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। साथ ही मतदाताओं के समक्ष ईवीएम, वीवीपैट का प्रदर्शन करते हुए वोट डालने की प्रक्रिया बताई जा रही है।
इसी क्रम में रायसेन हाट बाजार में सांची बीआरसीसी श्री एसएस पोर्ते, जनशिक्षक श्री दीपक शाक्य तथा श्री लीलाधर विश्वकर्मा द्वारा मतदाताओं के समक्ष ईवीएम, वीवीपैट का प्रदर्शन करते हुए मतदान करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने हाटबाजार में आए लोगों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि वोट डालने के लिए मतदाता को अपने पसंद के प्रत्याशी के नाम के सामने वाला बटन दबाना होगा तथा बटन दबाने के बाद जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसके नाम के सामने वाली लाईट जलेगी। इसके बाद वीवीपैट पर सात सेकेण्ड के लिए एक पर्ची दिखाई देगी जिसे देखकर मतदाता यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि उन्होंने जिस प्रत्याशी का बटन दबाया है वोट उसी को मिला है। अनेक मतदाताओं को वेलेट युनिट से वोट डलवा कर वीवीपैट से सात सेकेण्ड तक दिखने बाली पर्ची से संतुष्ट कराया गया। इसके साथ ही मतदाताओं को आगामी 03 नवम्बर को विधानसभा उपचुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की समझाईश भी दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें