भू अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

( हरदा )

विभिन्न योजना के हितग्राहियों को किया लाभान्वित

 ग्राम अबगांव कला में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को भू अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उत्सव का दिन है। कार्यक्रम के दौरान 265 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से लाभान्वित किया गया। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के द्वारा इस योजना के 10 हितग्राहियों को स्वामित्व पत्रक, संबल योजना के 2 हितग्राहियों को राशि दो लाख रुपए एवं एक हितग्राही को राशि एक लाख रुपए तथा पेंशन योजना के 10 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा रंगोली एवं दीप प्रज्वलन कर उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई गई। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि श्री अमर सिंह मीणा, अध्यक्ष नगर पालिका हरदा श्री सुरेंद्र जैन, सरपंच श्रीमती बसंताबाई, कलेक्टर श्री संजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राम कुमार शर्मा एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें