दिव्यांग, 80 वर्ष से उपर व कोविड से प्रभावित व्यक्ति डाक मतपत्र के लिए 13 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन –
( मन्दसौर )
विधानसभा निर्वाचन 2020 के लिए दिव्यांग, 80 वर्ष से ऊपर एवं कोविड से पॉजिटिव व्यक्ति घर बैठे डाक मतपत्र से अपने मत का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2020 के बीच प्रपत्र 12डी में डाक मतपत्र के लिए आवेदन रिटर्निग अधिकारी सीतामऊ को दे सकते हैं।
आवेदन का प्रारूप आपके मतदान केंद्र के बीएलओ के पास उपलब्ध है। यदि आप कोविड-19 से संक्रमित है तो अधिसूचित चिकित्सा अधिकारी का कोचिड-19 संक्रमित का प्रमाण पत्र प्रपत्र 12डी के साथ संलग्न करना होगा। जब आपका आवेदन जमा हो जाएगा तब एक निश्चित दिनांक को मतदान अधिकारी आपके घर आकर डाक मतपत्र पर आपक मत के उम्मीदवार के पक्ष मे मतदान करवाकर उसे गोपनीय रखेगे।
यदि आपकी आयु 80 वर्ष से ऊपर एवं दिव्यांग है एवं आप डाक मतपत्र से मतदान करने के इच्छक नही है तो हमेशा की तरह मतदान केंद्र पर आकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर बटन दबाकर मतदान कर सकते है। दिव्यांग, अशक्त मतदाताओ तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मतदान केंद्र पर प्राथमिकता से मतदान कराया जाएगा तथा आवश्यक सुविधाए भी उपलब्ध रहेगी।
