प्रधानमंत्री ने किया स्वामित्व योजना के सम्पत्ति पत्र वितरण का शुभारंभ
कटनी – ग्रामीण आबादी सर्वे (स्वामित्व योजना) के तहत रविवाार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के तीन जिले डिंडौरी, हरदा और सीहोर के हितग्राहियों को इलेक्ट्रॉनिक रुप से अधिकार अभिलेख (सम्पत्ति पत्रक) का वर्चुअल कार्यक्रम से वितरण कर शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम और संबोधन को जिलास्तर, जनपदस्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर लाईव टेलीकास्ट और वेबकास्टिंग के माध्यम से देखा और सुना गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, एसीईओ गौरव पुष्प, डिप्टी कलेक्टर संघमित्रा गौतम, अधीक्षक भू-अभिलेख मायाराम कोल, आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक शबाना बेगम भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में 6 राज्यों के 763 गांवों के ग्रामीण हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया। मध्यप्रदेश के 44 गांवों के 3132 ग्रामीणजनों को डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड सहित पूरे देश के 6 राज्यों के 763 गांवों के एक लाख ग्रामीण हितग्राहियों को सम्पत्ति पत्र वितरण किया गया। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के गुरैया निवासी दशरथ सिंह मरावी, ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव सहित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री तथा मध्यप्रदेश के 33 जिलों के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता दी।

