जिला प्रशासन की झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई

( भोपाल )

भोपाल में आज 42 दुकानें सील की गई

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल में राजस्व अधिकारियों एसडीएम, तहसीलदार और जिला स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा तथाकथित डॉक्टरों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाया गया और सभी ऐसी इलाज करने वाली संदिग्ध दुकानों को चेक किया गया। जिसमें पाया गया कि कई ऐसे डॉक्टर जो बिना किसी भी डिग्री लेकर बैठे हैं और एलोपैथी से इलाज कर रहे हैं इसके साथ ही कुछ ऐसे भी हैं जिनके द्वारा बिना डिग्री लिए भी दुकानों का संचालन किया गया।
    इसके साथ ही दुकानों के संचालन  की  नियमानुसार भी परमिशन नहीं ली गई थी डॉक्टर की दुकान चलाने के लिए स्वास्थ विभाग की अनुमति की आवश्यकता होती है इस प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
   अपर कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने बताया कि राजस्व अधिकारी और स्वास्थ विभाग के अमले द्वारा संयुक्त अभियान में जिले में 42 से अधिक ऐसी डाक्टरी की दुकानें सील कर दी गई और साथ ही संबंधित इलाज करने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी कर संबंधित कागजात पेश करने के निर्देश भी दिए गए अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश जारी किए गए की जिले में लोगो के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही नहीं होने दी जाए और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी को कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई की और सम्बन्धित व्यक्ति जिसे इलाज करने की अनुमति है उसे ही अनुमति दी जाए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें