कोषालय अधिकारी सुश्री जैन नोडल अधिकारी नियुक्त “विधानसभा उप निर्वाचन-2020” –

( इन्दौर )

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष सिंह द्वारा वरिष्ठ कोषालय अधिकारी नगर कोषालय सुश्री प्रगति जैन को सांवेर विधानसभा उप चुनाव के संदर्भ में इव्हीएम में उपयोग में आने वाले बैलेट पेपर प्रिंटिंग एवं डाक मतपत्र प्रिंटिंग, मतपत्र लेखा, पीठासीन अधिकारी की डायरी के आधार पर 52 कॉलम की जानकारी तैयार करना एंव पी.एस.-5 का संकलन कर रात्रि में ही डीईओ को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करना, मतदान दलों से सामग्री आपसी के समय प्राप्तकर्ता दलों की पी.एस.-5 पीठासीन अधिकारी की डायरी, मतपत्र लेखा का मिलान संबंधी प्रशिाक्षण देने का दायित्व सौंपा गया है। इनके इस काम में सहायक लेखा अधिकारी श्री गणेश मुकाती भी मदद करेंगे।
कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर को इस कार्य का समन्वयकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त नोडल अधिकारी सौंपे गये दायित्व के समन्वयकर्ता अधिकारी से समन्वय स्थापित कर बैलेट पेपर संबंधित सम्पूर्ण व्यवस्था एवं कार्यों के लिये उत्तरदायी होंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें