एसीसी कैमोर ने किया एसीसी विद्या सारथी आनलाईन छात्रवृत्ति 2020-21 का आगाज, साथ ही क्षेत्रीय शाला त्यागी युवाओं को प्रशिक्षण उपरान्त मुहैया कराये गये रोजगार के अवसर
( कैमोर )
एसीसी ट्रस्ट, कैमोर सीमेन्ट वर्क्स के विद्या उत्कर्ष परियोजना के अन्तर्गत एसीसी विद्या सारथी आॅनलाईन छात्रवृति 2020-21 का आगाज किया गया। इस कार्यक्रम मे एसडीएम विजयराघगढ़ सुश्री प्रिया चन्द्रावत, एसडीओपी विजयराघवगढ सुश्री शिखा सोनी एवं डायरेक्टर प्लांट एसीसी कैमोर श्री के.आर. रेड्ढी के करकमलो से उक्त छात्रवृति का सांकेतिक विमोचन किया गया। शैक्षणिक सत्र् 2020-21 मे कटनी जिले के लगभग 130 मेधावी छात्र 20 लाख रूपये की छात्रवृति राशि से लाभन्वित होगें। एनएसडीएल के सहयोग से उक्त छात्रवृति हेतु स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, मेडिकल व इनजीनियरिंग के अध्ययनरत् विद्यार्थीयों द्वारा आॅनलाईन आवेदन वेबसाईट www.vidyasaarathi.co.in पर किया जा सकेगा। आॅनलाईन आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर एवं छात्रवृति भुगतान दिनांक 15 दिसम्बर 2020 निर्धारित की गई है।
इस छात्रवृति का लाभ किसी भी जाति वर्ग के विद्यार्थी ले सकेगें, इसके लिए कटनी जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 50 प्रतिशत आरक्षण बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु आरक्षित किया गया है। 10वीं एवं 12वीं मे न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये विद्यार्थी इसमें आवेदन कर सकेगें । योजना का लाभ एसीसी के किसी भी कर्मचारी के बच्चों को नही मिल पायेगा। ज्ञात हो कि विगत 3 वर्षाे से केवल 4 नियमित कोर्स (स्नातक, आईटीआई, डीप्लोमा,व इनजीनियरिंग) हेतु छात्रवृति प्रदान की जाती रही है। इस वर्ष स्नातकोत्तर, मेडिकल व नर्सिंग कोर्सेस को भी उक्त योजना मे शामिल किया गया है।
उक्त कार्यक्रम मे एसीसी ट्रस्ट द्वारा संचालित “दिशा“ परियोजना के अन्तर्गत ‘जीवन कौशल प्रशिक्षण‘ के 33 प्रशिक्षार्थीयों को प्रमाण पत्र व 21 को जाॅब आॅफर लेटर भी प्रदान किये गये। युवाओं ने प्रशिक्षण उपरान्त उनके जीवन मे आये परिवर्तन एवं अनुभवों का व्याख्यान अंग्रेजी में किया एवं अपने 6 माह के प्रशिक्षण से आये सकरात्मक बदलावों को बताया। 6 माह के प्रशिक्षण पर आधारित एक डाक्युमेन्ट्री भी दिखाई गई। युवाओं में आये बदलावों एवं उनके प्रस्तुतियों से सभी अतिथियों ने उन्हे प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन एसीसी सी.एस.आर. से श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वास द्वारा किया गया।
हेड हेल्ड हाई फाउन्डेशन, बैंगलुरु की मदद से संचालित उक्त प्रशिक्षण मे कैमेार व आसपास के इलाकों के 18 से 32 वर्षीय शाला त्यागी एवं अशिक्षित युवाओं को 6 माह तक निःशुल्क प्रशिक्षण से रोजगार हेतु तैयार करने के प्रयास किये जा रहें है। प्रशिक्षण में अग्रेंजी भाषा एवं कम्प्यूटर के प्रारंभिक ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, परस्पर संवाद, नेतृत्व एवं साक्षात्कार कुशलता भी सम्मिलित है। प्रशिक्षण का उद्वेश्य है कि युवाओं को इस तरह तैयार किया जाए कि वे विभिन्न कंपनियों के लिए कार्य करने योग्य बन सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों हेतु बिग बाजार कटनी एव आरसेटी मे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किये जाते है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विगत 3 वर्षाे के 5 बैचो मे 147 क्षेत्रीय शाला त्यागी युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवे बैच की सफलता उपरान्त कैमोर के आसपास के युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने हेतु एसीसी ट्रस्ट, कैमोर सीमेन्ट वर्क्स से इस तरह के प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।
इस कार्यक्रम मे एसडीएम विजयराघगढ़ सुश्री प्रिया चन्द्रावत, एसडीओपी विजयराघवगड़ सुश्री शिखा सोनी, डायरेक्टर प्लांट एसीसी कैमेार श्री के.आर. रेड्ढी, एच.आर.हेड श्री एच.पी. सिंह, हेड फाईनेंन्स श्री शिवपूजन गुप्ता, सिक्युरिटी हेड श्री नीरज सिंह, सुजीत तिवारी, एसीसी सी.एस.आर. प्रमुख श्रीमती ऐनेट एफ विश्वास, जनपद शिक्षा केन्द्र से विजयराघगढ़ श्री कुलदीप शुक्ला एवं एसीसी ट्रस्ट टीम की उपस्थिति रही।

